जानपहचान वालों की ना कभी कमी थी
बस पहचान मे जान की कमी थी
चाहत किसी की गुलाम तो नहीं होती
लेकिन चाहने वालों में इकरार की कमी थी
हमने अपना जहाँ एक अंजुमन में बनाया
पर हमारे जहाँ में अंजुमन की कमी थी
साहिल-ए-मंजिल की तलाश में सदियाँ बीती
जो मिला उस साहिल पर मंज़िल की कमी थी
तेरी इबादत में झुकता हूँ मेरे भगवान
मेरे झुकने में लेकिन इबादत की कमी थी
कैसी ये कश्मकश कैसी ये उलझन राहुल
बस तुझे बनाने वाले में उम्मीद की कमी थी