ऐसा क्यूँ लग रहा है कि तेरे पास आ रहा हूँ मै
जम गया बदन जमे हुए कदम फिर भी उड़ रहा हूँ मैं
तुझे पाने की आह है ना तुझे हासिल करने की चाह
दिल मे बसे तेरे एहसास को लेकर कामिल हो रहा हूँ मैं
कितनी माँगे और बची है, कितना है मन्नतों का तकाजा
तेरी नजर-ए-दुआओं में सुकून से सो रहा हूँ मैं
बहती रहे तुम्हारे आरजू की हवाएं मेरे ख़यालों-ए-बगीचे मे
ऐसी फ़िज़ा की बनी जन्नत में करवटें लेता रहा हूँ मैं
जानता है राहुल की जिंदगियां दूरी पर ही चलती रहेंगी
तेरे दीदार से सजे हर लम्हें को जिंदगी कर जी रहा हूँ मैं
कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत:
टिप्पणी पोस्ट करा