बदन जल कर धुआं हो गया
राख कोई फूँक दे तो किसे फर्क पडता हैं
जितेजी मार दिया आपने
छुरी भी अगर चला दे तो किसे फर्क पडता हैं
पता नहीं कैसे आ टपके यहाँ
किसने और क्यों बुलाया है
जगह न मिली तमन्नाओं के महल को
जमीन निगल गईं तो किसे फर्क पडता हैं
सोचा था जिंदगी ख्वाब होगी
खुशनुमा दिल को एक सौगात होगी
किनारे पर कश्ती को डुबाया आपने
जान अब रहे ना रहे राहुल किसे फर्क पडता हैं