सोमवार, १४ सप्टेंबर, २०२०

गुण्डाराज

यह क्या हो रहा है आजकल 

गुस्ताख़ी राजाओंकी की बढ़ रही है पल पल 



देश को चलायेंगे सोचकर सिर पे बिठाया था

कम्बख्तोने आसमान में भर दिया काजल



कैसे पता चले की मुखौटे में कौन है

नराधम निकले परदे से करके देव दूत को बोझल



किस नाली के है ये कीड़े, क्यों पैदा होते है

पैसे और लाशों के ढेर लगाए, दे इंसानियत को कुचल 



लाखों करोड़ों तो छोटी छोटी बातें है

इनकी हवस में ना समाये ये इस धरतीमाँ का आँचल



ना देखें ये माया, ममता और ना देखें जिंदगियाँ

लगे रहते है काली जेब को भरने, कमीने कायल



कहे दुनिया, नाक की रेखा में चलते रहो

स्वार्थ को कहाँ दिखता है भारत माँ का रक्तांचल



नहीं राहुल! ऐसा चलता रहे तो हो जाये देश बरबाद

विचारियों, सन्यासियों चलो, देते है अपने देश को बदल

 

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा

गुण्डाराज

यह क्या हो रहा है आजकल  गुस्ताख़ी राजाओंकी की बढ़ रही है पल पल  देश को चलायेंगे सोचकर सिर पे बिठाया था कम्बख्तोने आसमान में भर दिया काजल कैसे ...