क्यों ए खुदा तुने इस नौटंकी को बिछाया
क्यों उसका मुझे एक किरदार बनाया
खिलवाड़ की डोर रख अपने हाथ
क्यों उसे जिंदगी कहलवाया
जिंदगी तो जिंदादिली की बात है
दौडती सांस और प्यार भरे जज्बातों की बात है
थमाकर हाथों में मायूसी का घोडा
क्यों तूने हमें सौ सौ मील दौडाया
लोगों ने कहा तो माथा टेका था मैने
मीलों नंगे पैर चला भी तो था मैंने
दान के नाम लेकर, चढ़ा प्रशाद खाकर
क्यों तूने मुझे कंगाल बनाया
अब समझा की तेरी चाल के है ये फेरे
अमर जिंदगी में कुछ बचा ही नहीं तेरे
खेल बिछाकर, प्यादे चलाकर वक्त गुजारे तू
दो फाँसे उलटे क्या पडे और राहुल का वक्त भर आया