ए बढ़ती उम्र,
मै ना रखूँ तेरा हिसाब
यहाँ तो आसमाँ भी गिन कर थक गया है मेरे दामन के दायरे को।
मत डराओ हमे उमर के बड़े आकड़ों से
मानता हूँ आकड़ों पर काबू नहीं है
गिनती शुरू तुमने की है लेकीन खत्म हम करेंगे।
कौन कहता है कि पतंग कटी हुई है
ए मुसाफिर यह तेरी नजर का धोखा हैं
आसमान छूने का ख्वाब सिर्फ परिंदे ही नहीं देखते।
बंद करो ये हसी,
ये भद्दे मजाक हमारे कलम हाथो का
कसम खुदा की हमारी दो आँखे ही काफी है दुश्मन की जान लेने को।
कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत:
टिप्पणी पोस्ट करा