जिंदगी की मंझधार ने ठोकरें तो बहुत दिलाई
पर हमने भी कहां कच्ची गोलियां है खाई
गिले शिकवे तो इंसानी बातें हैं, चलती रहेगी
हमारे कारनामों से कभी इंसानियत नहीं शरमाई
दोस्ती कहाँ, कैसे, किससे हो ये तो हमने चुना नहीं
कंधे से कंधा मिलता रहा यारों की महफिल जम गई
सोचा था पैसे कमाकर देख ले दो धंधे चलाकर देख ले
कम्बख्त धंदा छुट गया पैसे ने पीठ पीछे बैंड बजाई
चलते चलते कभी मंजर ऐसे आए दो के हुए चौराहे
कभी एकाध हाथ छूट गया और दिल देने लगा दुहाई
उछल कूद के ज़माने की बस बची है निशानियाँ
हसते खिलखिलाते उन पलोंकी किसने की अगवाई
छोड़ दे यार राहुल कितना फडफडायेगा आशा के पंख लेकर
तेरे प्यारे बच्चोंको देखकर जी लेना, हो जाएगी होंसला अफजाई
छान च राहूल - जयश्री
उत्तर द्याहटवा